मोटर दुर्घटना दावा मामलों के त्वरित निष्पादन पर डालसा की कार्यशाला : पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने पर मंथन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. इसका उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र न्याय और मुआवजा दिलाना है.

प्रतिनिधि, दुमका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वावधान में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) से संबंधित मामलों के प्रभावी एवं त्वरित निष्पादन तथा दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र विधिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को न्याय सदन, दुमका में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि, कुटुंब न्यायाधीश योगेश्वर मनी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम प्रकाश झा एवं जिला जज तृतीय राजेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

कार्यशाला को संबोधित करते न्यायिक पदाधिकारी और उपस्थित अधिवक्तागण | Prabhat Khabar Network

विभिन्न विभागों की भूमिका पर चर्चा

कार्यशाला में मोटर दुर्घटना से संबंधित मामलों में विभिन्न विभागों एवं संबंधित हितधारकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी. दुर्घटना के बाद पीड़ितों को समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, आवश्यक दस्तावेज मुहैया कराने, दुर्घटना संबंधी रिपोर्ट तैयार करने तथा दावा मामलों के शीघ्र निस्तारण में आपसी समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया.

पीड़ितों को विधिक सहायता देने पर जोर

इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, बीमा कंपनियों तथा अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया. पीड़ितों एवं उनके आश्रितों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं मुआवजा संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा हुई.

FAR और DAR की उपयोगिता बतायी

अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने प्रथम दुर्घटना प्रतिवेदन (FAR) एवं विस्तृत दुर्घटना प्रतिवेदन (DAR) की उपयोगिता एवं प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने दुर्घटना से संबंधित आवश्यक सूचनाओं एवं दस्तावेजों को समय पर उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बतायी.

सरल और समयबद्ध प्रक्रिया पर जोर

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को न्याय एवं मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं समयबद्ध बनाना तथा MACT मामलों के प्रभावी निष्पादन के लिए सभी हितधारकों के बीच समन्वय को मजबूत करना है.

सक्रिय सहयोग की अपेक्षा

प्राधिकार की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों से पीड़ितों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गयी. कार्यक्रम का संचालन अंकित कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राधिकार के सचिव विवेक कुमार ने किया.

अधिकारी और अधिवक्ता रहे मौजूद

मौके पर विभिन्न न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा पुलिस पदाधिकारी, मेडिकल ऑफिसर, डीटीओ दुमका, डीएसपी सदर, बीमा कंपनियों के अधिवक्तागण एवं पीएलवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >