कांग्रेस की बैठक में बूथ कमेटी मजबूत करने का लिया निर्णय

जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य, सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष तथा पंचायत कमेटी गठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए.

प्रतिनिधि, दुमका नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य, सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष तथा पंचायत कमेटी गठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए. प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष सह दुमका कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बृजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत कांग्रेस नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार 25 तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर पंचायतों में कांग्रेस कमेटी गठन की प्रक्रिया पूर्ण करने पर जोर दिया. बैठक में जानकारी दी गयी कि जिले की लगभग 70 प्रतिशत पंचायतों में कांग्रेस कमेटी का गठन पूरा हो चुका है. शेष पंचायतों में अगले दो–तीन दिनों के भीतर प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश सभी प्रखंड अध्यक्षों को दिया. गठित पंचायत कमेटियों की सूची जिलाध्यक्ष को सौंपने का भी निर्देश दिया गया. पर्यवेक्षक बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि जिला संगठन हमेशा से पार्टी कार्यक्रमों में अग्रणी रहा है. निर्धारित समय सीमा के भीतर पंचायत कमेटी गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगा. बैठक के बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक भी हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पंचायत कमेटी गठन के बाद बूथ एजेंटों की नियुक्ति तथा बीएलए-दो सूची जिलाध्यक्ष को सौंपने पर चर्चा की गयी. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार साह, दुमका के पूर्व प्रत्याशी सांगेन मुर्मू, सत्यनारायण यादव, रोहित रंजन, दशरथ मंडल, राजेश्वर किस्कू, टोबियास मुर्मू, सुनील किस्कू, विमल बेसरा, स्टीफन बेसरा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >