कांग्रेस को राम नाम से ही नफ़रत है, इसलिए कल्याण योजना का विरोध कर रही है : बाबूलाल मरांडी

बासुकिनाथ में जन जागरण अभियान के तहत जी राम जी जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया.

बासुकिनाथ. विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी जन जागरण अभियान के तहत जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में बासुकिनाथ में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विशिष्ट अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद उपस्थित थे. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि जिस मनरेगा के नाम पर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) करने से कांग्रेस तिलमिला गयी. कांग्रेस को राम नाम से ही नफ़रत है, इसलिए वह इस कल्याणकारी योजना का विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि मनरेगा में 100 दिन का रोजगार था. जबकि जी राम जी में 125 दिन का रोजगार है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को राम नाम से ही नफ़रत है, इसलिए वह इस कल्याणकारी योजना का विरोध कर रही है. कांग्रेस को डर है कि जी राम जी से भ्रष्टाचार और लूट-खसोट के रास्ते बंद हो जाएंगे. उन्होंने झामुमो पर आरोप लगते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ये बतायें कि 26 जनवरी के महत्वपूर्ण दिनों में वो विदेश में क्या कर रहे थे. कहा कि राज्य में जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है, यहां की जनता परेशान हो चुकी है. चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार, लूट और हत्याएं हो रही है. यह सरकार सिर्फ मूकदर्शक बनकर मलाई खा रही है. सम्मेलन को पूर्व सांसद सुनील सोरेन, बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, गौरवकांत प्रसाद, पारितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने भी सभा को संबोधित किया. प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा ने कहा कि कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार के मामले में जेल गये थे और आने वाला समय भी जेल उसके आने की प्रतीक्षा कर रहा है. कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार रूटीन वर्क हो गया है. कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद राय ने किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, लखीनारायण दत्ता, मिथिलेश कुमार, मीनू कुमारी, जयप्रकाश मंडल, पूनम देवी, मनोरमा देवी, आनंदी झा, सुबोध दत्ता, मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार, केशव साह, रंजीत पांडेय, पप्पू सिंह, संदीप पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, संतोष साह, मृणाल मिश्रा, स्वरूप सिन्हा, कार्तिक राव, साहेब मिश्रा, मुरली मंडल, जयप्रकाश शर्मा, मिथिलेश झा, बिटटू सिंह, जयकिशोर साह, विश्वम्भर राव, अशोक शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >