रानीश्वर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर रानीश्वर में ब्लाक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) के लिए नया भवन बनकर तैयार है. भवन हैंडओवर किये जाने के बाद नये भवन में लैब व अन्य सिस्टम शिफ्ट किया जायेगा. फिलहाल लैब सीएचसी परिसर में ही संचालित हो रहा है. सीएचसी परिसर में भवन निर्माण विभाग की ओर से बीपीएचयू भवन का निर्माण कराया गया है.
ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने में लगा समय
भवन निर्माण कार्य बहुत पहले ही पूर्ण हो जाता. लेकिन जिस जगह पर नया भवन बनाया गया, वहां पहले से बिजली ट्रांसफार्मर लगा हुआ था. बिजली ट्रांसफार्मर को अन्य जगह पर शिफ्ट करने में काफी समय लग जाने से भवन निर्माण कार्य पूरा होने में विलंब हो गया.
बीपीएचयू में अलग लैब टेक्नीशियन का पद
जानकारी के अनुसार नये बीपीएचयू के लिए अलग से लैब टेक्नीशियन का पद होता है. लेकिन यहां पर पद सृजित नहीं किया गया है. सीएचसी में फिलहाल एक एनआरएचएम से एक लैब टेक्नीशियन, आउटसोर्सिंग से एक तथा मलेरिया का एक लैब टेक्नीशियन है.
इन्हीं लैब टेक्नीशियन से लिया जायेगा काम
नये भवन में लैब शिफ्ट कराये जाने के बाद फिलहाल इन्हीं लैब टेक्नीशियन से काम लिया जाना है.
इसी महीने होगा भवन हैंडओवर
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदियानंद मंडल ने बताया कि नया बीपीएचयू भवन इसी महीने में हैंडओवर होगा. इसके लिए वातानुकूलित यंत्र भी लगाया जाना है. टीवी, मलेरिया आदि की जांच बीपीएचयू यूनिट में ही की जायेगी.
डॉ नदियानंद मंडल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
