ट्रक में बीड़ी पत्ता या पूरा जंगल? दुमका-सिउड़ी सड़क पर ओवरलोडिंग का अजब नजारा

दुमका-सिउड़ी सड़क पर ओवरलोड बीड़ी पत्ता लदे ट्रक खुलेआम दौड़ रहे हैं. क्षमता से अधिक माल से हादसों का खतरा बढ़ा. जांच की मांग.

प्रतिनिधि, रानीश्वर . दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क पर इन दिनों दिन के उजाले में ओवरलोड बीड़ी पत्ता लदे ट्रक खुलेआम दौड़ रहे हैं, लेकिन इनकी जांच-पड़ताल करने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है . ट्रकों पर क्षमता से अधिक ऊंचाई तक बीड़ी पत्ता लादा जा रहा है, जबकि दोनों ओर भी पत्ता बाहर निकला रहता है . ऐसे में सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहनों के लिए परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है .

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से बीड़ी पत्ता लदे ट्रक दुमका-मसानजोर होते हुए रानीश्वर के रास्ते पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद तक जा रहे हैं . इस दौरान ट्रकों पर बीड़ी पत्ता इस तरह लादा जा रहा है कि वाहन की निर्धारित ऊंचाई और चौड़ाई से बाहर तक माल नजर आता है .

ऊंचाई के साथ दोनों ओर बाहर निकला रहता है पत्ता

बीड़ी पत्ता लदे ट्रकों पर सामान काफी ऊंचाई तक रखा जाता है . इसके अलावा दोनों ओर भी बीड़ी पत्ता बाहर निकला रहता है . इससे सड़क पर ट्रक की चौड़ाई बढ़ जाती है और सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने में परेशानी होती है .

खासकर संकरी सड़क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती है . जब एक साथ दोनों दिशाओं से वाहन गुजरते हैं तो ओवरलोड ट्रक के कारण दूसरे वाहन चालकों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती . इससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है .

यह भी पढ़ें:

बासुकिनाथ के केशरी सूर्य मंदिर का क्या है रहस्य? इतिहास पुराना, लेकिन व्यवस्था आज भी बदहाल

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सबसे ज्यादा परेशानी

बीड़ी पत्ता लदे इन ट्रकों से सबसे अधिक परेशानी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हो रही है . सड़क पर पहले से ही वाहनों का दबाव रहता है और ऐसे में ऊंचाई तथा दोनों ओर बाहर निकले सामान वाले ट्रकों के गुजरने से स्थिति और मुश्किल हो जाती है .

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों की नियमित जांच होनी चाहिए . यदि ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर चल रहे हैं तो संबंधित विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सड़क पर दूसरे वाहन चालकों को परेशानी न हो और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके .

जांच-पड़ताल नहीं होने से उठ रहे सवाल

दिन के उजाले में मुख्य सड़क से लगातार ओवरलोड ट्रकों के गुजरने के बावजूद जांच नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं . लोगों का कहना है कि परिवहन और संबंधित विभाग की ओर से नियमित जांच की जाये तो ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाया जा सकता है .

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क पर बीड़ी पत्ता लदे ट्रकों की जांच कराने और ओवरलोडिंग की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >