गणपति के जयकारों से गूंजा बिचकोड़ा, 125 कन्याओं व महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

मसलिया प्रखंड में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. बिचकोड़ा गांव में 125 कन्याओं और महिलाओं ने एक भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर गणेश पूजा का शुभारंभ किया. इस अवसर पर कृष्ण लीला नाटक का मंचन भी हुआ.

प्रतिनिधि, मसलिया : मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना शुरू हुई. मसलिया, दलाही तथा आस्ताजोरा-बिचकोड़ा में गणेश पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गयी है.

आस्ताजोरा-बिचकोड़ा में कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां.| Prabhat Khabar Network

125 कन्याओं व महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

बिचकोड़ा गांव में पूजा के अवसर पर 125 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. कलश शोभायात्रा बिचकोड़ा तालाब से शुरू हुई. यहां विधि-विधान के साथ वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल भरा गया.

आस्ताजोरा-बिचकोड़ा में कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां | Prabhat Khabar Network

पूजा पंडाल पहुंची कलश यात्रा

इसके बाद महिलाएं व युवतियां सिर पर पूर्ण कलश लेकर दुबे बाबा मंदिर, चांदनी चौक, बरामसिया होते हुए बिचकोड़ा स्थित पूजा पंडाल पहुंचीं. यहां कलश स्थापित कर पंडित सागर पांडे के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणेश पूजा का शुभारंभ कराया गया. शोभायात्रा में स्थानीय महिलाओं व युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

मसलिया में गणेश पूजा के लिए स्थापित गणेश प्रतिमा. | Prabhat Khabar Network

कृष्ण लीला का हुआ मंचन

सोमवार रात बंगाल की टीम द्वारा कृष्ण लीला नाटक का मंचन किया गया. वहीं मंगलवार रात श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर सदानंद पांडे, मोहन पांडे, ब्रज किशोर पांडे, विश्वनाथ पांडे, देवेंद्र पांडे, बजरंग पांडे, कृपाल पांडे सहित समस्त पांडे परिवार एवं मसलिया सन क्लब के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिलन कुमार साधु

मिलन कुमार साधु वर्ष 2010 से प्रभात खबर से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत मसलिया प्रखंड के दलाही प्रतिनिधि के रूप में की थी. वर्तमान में वे प्रभात खबर के मसलिया प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के संकलन एवं प्रकाशन में उनकी विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >