चाउलिया से बंगाल सीमा तक कच्ची सड़क बदहाल, कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता

झारखंड की कच्ची सड़क कीचड़ और जंगल में तब्दील. बंगाल सीमा तक आवागमन मुश्किल.

प्रतिनिधि, रानीश्वर. बिलकांदी पंचायत के बांगाली चाउलिया से संथाली चाउलिया होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क इन दिनों बदहाल है. बारिश के कारण पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. वहीं सड़क के दोनों ओर झाड़ी-जंगल उग आने से आवागमन और मुश्किल हो गया है.

बंगाल के राजनगर आने-जाने में परेशानी

चाउलिया समेत आसपास के ग्रामीणों को पश्चिम बंगाल के राजनगर आने-जाने में प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर कीचड़ और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण साइकिल और बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर अक्सर साइकिल और बाइक दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं.

पक्की सड़क बनने से दोनों राज्यों के लोगों को मिलेगा लाभ

ग्रामीण लालबाबू राणा ने बताया कि करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क का पक्कीकरण हो जाने से झारखंड के रानीश्वर प्रखंड के लोगों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के राजनगर क्षेत्र के लोगों का सड़क संपर्क भी सुगम हो जायेगा.

उन्होंने बताया कि बिलकांदी पंचायत क्षेत्र के लोगों का नजदीकी बाजार राजनगर है. ऐसे में सड़क के पक्कीकरण से ग्रामीणों को बाजार आने-जाने में काफी सुविधा होगी. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का जल्द पक्कीकरण कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >