JPSC पास करने वाली पहाड़िया समुदाय की पहली युवती को झारखंड पुलिस ने किया सम्मानित

Babita Kumari Honored By Jharkhand Police: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा पास करने वाली अति पिछड़ी जनजाति पहाड़िया समुदाय की पहली युवती बबीता देवी को झारखंड पुलिस ने सम्मानित किया है. गुरुवार को आईजी ने बबीता को एक समारोह में सम्मानित किया. बबीता ने इस दौरान अपनी प्राथमिकताएं भी बतायीं.

Babita Kumari Honored By Jharkhand Police: झारखंड पुलिस ने बृहस्पतिवार 21 अगस्त को 26 वर्षीय बबीता कुमारी को सम्मानित किया. वह माल पहाड़िया समुदाय की पहली युवती हैं, जिन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा पास की है. बबीता विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से आती हैं. दुमका के क्षेत्रीय महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने उन्हें गुलदस्ता, पारंपरिक पोशाक, शॉल और अनूप कुमार बाजपेयी की एक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया. यह पुस्तक दुमका की धार्मिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक झलक पर केंद्रित है.

बबीता को जेपीएसी में मिली 337वीं रैंक

बबीता ने जेपीएससी परीक्षा में 337वीं रैंक हासिल की है. इस परीक्षा के परिणाम 25 जुलाई को घोषित किये गये थे. आईजी ने कहा कि झारखंड के माल पहाड़िया आदिवासी समुदाय की बेटी बबीता ने जेपीएससी परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है. यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह अपने समुदाय की पहली उम्मीदवार हैं, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है.

बबीता कुमारी को सम्मानित करते आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा. फोटो : प्रभात खबर

आईजी बोले- समुदाय के लिए प्रकाश स्तंभ हैं बबीता कुमारी

उन्होंने कहा कि बबीता जैसी लड़कियां अपने समुदाय के लिए प्रकाश स्तंभ हैं. उन्होंने जो सफलता हासिल की है, वह न केवल उनके परिवार को प्रेरित करेगी, बल्कि पूरे माल पहाड़िया समुदाय के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी. उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बबीता बोलीं- समाज के प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगी

बबीता ने सम्मान स्वीकार करते हुए कहा कि वह शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से अपने समुदाय के उत्थान के लिए काम करेंगी. उन्होंने कहा, ‘हमारे समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाएं मादक पदार्थों का सेवन और कम उम्र में विवाह हैं. मैं शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से इन मुद्दों को सुलझाने और अपने समुदाय के उत्थान का प्रयास करूंगी.’

कार्यक्रम में बबीता की मां भी हुईं शामिल

इस कार्यक्रम में बबीता की मां राखी देवी, दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार सहित अन्य लोग भी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें

किसान 31 अगस्त तक करा लें ये काम, नहीं तो पछतायेंगे, सरायकेला-खरसावां में अब तक आये 3,784 आवेदन

झारखंड के 11 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, कल रांची सहित 14 जिलों में होगी बारिश

रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को, रजरप्पा के दामोदर में विसर्जित होंगी अस्थियां

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने माना – झारखंड में हो रही यूरिया की कालाबाजारी, कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >