हादसा : टोटो की चपेट में आने से महिला की मौत

घटना के बाद टोटो चालक फरार हो गया, जबकि जामा पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी जामा पहुंचाया.

प्रतिनिधि, जामा जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा-बारापलासी बाइपास पर मोहलबना स्कूल के पास टोटो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. अधेड़ महिला मोहलबना गांव की गोसाईं टोला की रहनेवाली थी. घटना गुरुवार शाम की है. साप्ताहिक हाट का दिन है, जिससे पथ पर आवाजाही तेज रहती है. सड़क पार करने में महिला टोटो की चपेट में आ गयी. घटना के बाद टोटो चालक फरार हो गया, जबकि जामा पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी जामा पहुंचाया. चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. टोटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जायेगा. पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >