कोलकाता से पहुंचे भक्त, बाबा बासुकिनाथ की करायी भव्य शृंगार पूजा

35 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारी बाबा का पूजा अर्चना की

35 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारी बाबा का पूजा अर्चना की प्रतिनिधि, बासुकिनाथ वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शनिवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. कोलकाता से आए भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की भव्य श्रृंगार पूजा करवाई. भक्तों ने पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गई. लगभग 35 हजार शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. मंदिर के पुजारी ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना और श्रृंगार पूजा संपन्न की. पुरोहितों ने दूध, दही, घी, गुड़, भांग, ईख का रस और गंगाजल आदि से पंचामृत स्नान कराया. सुबह चार बजे से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी. सरकारी पूजा के दौरान पुरोहित द्वारा षोडशोपचार विधि से बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की गई. सरकारी पूजा के बाद मंदिर के गर्भगृह का द्वार भक्तों के लिए खोल दिया गया. सुबह से शुरू हुआ जलार्पण का क्रम शाम तक चलता रहा. श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना की. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप और अभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसके साथ ही भक्तों ने अपनी मनौतियों को लेकर बच्चों के मुंडन संस्कार, भोलेनाथ व माता पार्वती का गठबंधन, श्रृंगार पूजन, शांति पूजन, जाप अनुष्ठान, महामृत्युंजय मंत्र जाप, कालसर्प दोष शांति पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान नियम और निष्ठा के साथ संपन्न करवाये. संपूर्ण मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >