बांसलोई नदी पर 8.33 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

दुर्गा मंदिर के पास लिट्टीपाड़ा विधायक ने किया शिलान्यास

गोपीकांदर. लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने दुर्गा मंदिर के पास बांसलोई नदी पर बनने वाले हाइलेवल ब्रिज का शिलान्यास किया. करीब 8.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रहा है. विधायक ने कहा कि यह पुल केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई दिशा तय करेगा. वर्षों से नदी पार करने में होने वाली कठिनाइयों का समाधान अब साकार रूप ले रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है. उन्होंने बताया कि पुल बनने से गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा. व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी. लोगों को जाम और लंबी दूरी की परेशानी से राहत मिलेगी. साथ ही समय और संसाधनों की भी बचत होगी. अमड़ापाड़ा पहुंचने पर विधायक का फतेहपुर मोड़ पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान युवा नेता सह केंद्रीय सदस्य विकास मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होने और सक्रिय रहने का आह्वान किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, दिलीप मरांडी, कालीदास मुर्मू, रंजन साह, नारायण भगत, संजीत भगत, मंटू भगत, दशरथ भगत, फिलीप मुर्मू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >