सड़क जाम करतीं महिलाएं.
रामगढ़/ दुमका : गोड्डा-दुमका मार्ग पर महुबन्ना गांव के पास रविवार की सुबह एक पिकअप वाहन की चपेट में आकर सात साल के बच्चे की मौत हो गयी. मृत बालक बादल पंडित अपने पिता धनश्याम पंडित के साथ रोड क्रॉस कर रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. उग्र ग्रामीणों ने परिजनों की अगुआई में सड़क जाम कर दिया. शाम साढ़े पांच बजे तक जाम लगा रहा. नौ घंटे तक जाम लगे रहने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे. घटना की खबर पाकर रामगढ़ थाना के हंसडीहा इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह, एसआइ सुरेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. थाना प्रभारी मनोज कुमार राय के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से ग्रामीण उग्र हो गये.
पुलिस पर पथराव : उग्र भीड़ ने जमादार तामोली सिंह की पिटाई कर दी तथा पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया. वाहन के शीशे को भी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों की मांग पर डीएसपी अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे तथा जाम हटवाने का अनुरोध किया.
हादसे में बच्चे की…
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया, पर मृतक के नाबालिग रहने की वजह से मुआवजा न दे पाने की बात कही गयी. बाद में मुखिया किरणलता मुर्मू के हाथों 10 हजार रुपये प्रदान किया गया. इसके बाद भीड़ छंटी तथा शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा. जिस वाहन से बच्चे की मौत हुई थी, उस वाहन को भी जामा पुलिस ने महारो में जब्त कर लिया.
पुलिसकर्मी को पीटा वाहन का फोड़ा शीशा
उग्र भीड़ ने जमादार तामोली सिंह की पिटाई कर दी तथा पुलिस वाहन पर पथराव किया
10 हजार रुपये मुआवजा मिलने के बाद भीड़ छंटी
