अब नहीं होगी अनाज की चोरी, लाभुकों को मिलेगा पूरा राशन
डिवाइस के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
दुमका : दुमका जिले के उन राशन कार्ड धारियों के लिए राहत वाली खबर है, जिनकी शिकायत रहती थी कि जनवितरक उन्हें हर महीने अनाज नहीं देता है और उनके हिस्से का अनाज कालाबाजारी में चला जाता है. सरकार के निर्णय के अनुरूप अब प्रत्येक जनवितरक को बायोमैट्रिक डिवाइस उपलब्ध करायी जा रही है.
जिसके जरिये ही कार्डधारियों को अनाजल उपलब्ध कराया जायेगा. यह डिवाईस ई-पोस सिस्टम से जुड़ा रहेगा और आधार बेस्ड होगा. यानी आपके आधार में जो अंगुलियों के छाप लिये गये थे, उससे मैच होने के बाद ही राशन आपको उपलब्ध कराया जायेगा. राशन का वितरण करने के लिए भी डीलर को भी मौजूद रहना होगा.
इस डिवाइस का बेहतर ढंग से उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन जिला आपूर्ति पदाधिकारी जय ज्योति सामंता ने किया. उन्होंने कहा कि इससे अनियमतता और गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी. दुमका जिले में लगभग सवा सात सौ पीडीएस डीलर को यह डिवाइस उपलब्ध कराये जाने की योजना है. प्रखंडवार इसके लिए शिविर लगाये जा रहे हैं. दुमका में प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर राजन कुमार सिंह, विश्वरुप सामंता एवं सहयोगी सुनीराम किस्कू व विवेक कुमार के अलावा एमओ जितेंद्र कुमार वर्मा एवं अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
एप से दी जायेगी फसल संबंधित जानकारी
