प्रतिनिधि, हंसडीहा. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर हंसडीहा स्थित प्रशासनिक टोकन शिविर में डाकबमों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार सुबह तक शिविर के माध्यम से करीब 3000 डाकबमों को बाबा बासुकीनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए टोकन प्रदान किया गया.
गंगाजल लेकर बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए डाकबम
भागलपुर के गंगाघाट से गंगाजल लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम जाने वाले डाकबमों को टोकन के माध्यम से मंदिर में सुगमतापूर्वक जलार्पण की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बड़ी संख्या में डाकबम हंसडीहा पहुंचे. यहां प्रशासनिक शिविर में उन्हें टोकन वितरित किया गया.
टोकन मिलने के बाद डाकबम निर्धारित व्यवस्था के तहत बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण के लिए रवाना हुए. अंतिम सोमवारी को लेकर हंसडीहा से लेकर बासुकीनाथ धाम तक श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
