संस्था के संचालक करते हैं अश्लील हरकत और बातें, व्यवस्था भी खराब

हिजला में संचालित हो रहा है नेत्रहीन आवासीय स्कूल विद्यार्थियों ने नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के मुख्य गेट पर जड़ा ताला दुमका : दुमका के हिजला में संचालित नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में रहनेवाली कुछ छात्राओं ने संस्थान के प्रमुख एवं उनके एक रिश्तेदार पर अश्लील बातें व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. छात्र-छात्राओं ने […]

हिजला में संचालित हो रहा है नेत्रहीन आवासीय स्कूल

विद्यार्थियों ने नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
दुमका : दुमका के हिजला में संचालित नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में रहनेवाली कुछ छात्राओं ने संस्थान के प्रमुख एवं उनके एक रिश्तेदार पर अश्लील बातें व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. छात्र-छात्राओं ने संस्था के सचिव शिवनंदन महतो के रवैये के खिलाफ शनिवार की सुबह अपना आक्रोश जाहिर किया. सबने मिल कर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया तथा पठन-पाठन को दोपहर तक प्रभावित किये रखा. बाद में एसडीओ राकेश कुमार, जामा की प्रभारी सीडीपीओ पूनम वर्मा के साथ वहां पहुंचे. छात्र-छात्राओं से बातचीत की तथा ताला खुलवाया.
गोड्डा की संस्था चलाती है विद्यालय को : समाज कल्याण विभाग से मिलने वाले अनुदान पर गोड्डा जिले की एक संस्था सर्वांगीण विकलांग विकास केंद्र इस नेत्रहीन आवासीय विद्यालय को चलाती है. संस्था के सचिव शिवनंदन महतो खुद इस विद्यालय में ही रहते हैं. छात्र-छात्राओं का पूरा आक्रोश उन्हीं को लेकर दिख रहा था.
हाथ पकड़ते हैं, बेड पर बैठने को कहते हैं…: एक छात्रा ने बताया कि संस्था के सचिव शिवनंदन महतो गलत हरकत करते हैं. जब भी हमलोग जाते हैं. हाथ पकड़ लेते हैं. बेड पर बैठने को कहते हैं. अश्लील बातें भी कहते हैं. वे रहेंगे, तो हमलोग इस स्कूल में नहीं रहेंगे. छात्रों ने सचिव के एक रिश्तेदार पर भी ऐसे ही गंभीर आरोप लगाये हैं.
क्लास में आने में लेट हुए तो गाल पर मारा : छात्रा का यह भी कहना था कि शुक्रवार को जब दोपहर बाद कक्षा थी तो आने के लिए घंटी बजी. उसे आने में दो-तीन मिनट की देरी हो गयी. सचिव शिवनंदन महतो ने उसे गाल पर मारा. इधर, श्री महतो ने कहा है उन्होंने विलंब से आने पर एक छात्रा को फटकार लगायी थी. पढ़ाई के लिए उन्होंने हमेशा सख्ती दिखायी है.
किसी तरह की ज्यादती बरदाश्त नहीं : एसडीओ
अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा है कि उन्होंने जानकारी मिलने के बाद पहुंच कर छात्र-छात्राओं से बात की है. छात्र-छात्राओं ने संस्थान के संचालक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. कहा है कि उनसे झाड़ू-पोछा लगवाया जाता है. दिव्यांग व मासूम बच्चों से किसी तरह की ज्यादती बरदाश्त नहीं की जायेगी. सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >