बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना की

बासुकिनाथ : झारखंड सरकार में श्रम नियोजन मंत्री राजपालिवार ने बुधवार को बाबा फौजदारीनाथ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. पूजा के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक बातचीत कर नगर पंचायत चुनाव की स्थिति से अवगत हुए. पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, जिला अध्यक्ष निवास मंडल, चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश सह […]

बासुकिनाथ : झारखंड सरकार में श्रम नियोजन मंत्री राजपालिवार ने बुधवार को बाबा फौजदारीनाथ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. पूजा के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक बातचीत कर नगर पंचायत चुनाव की स्थिति से अवगत हुए. पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, जिला अध्यक्ष निवास मंडल, चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश सह संयोजक संजय शौर्य ने मंत्री को नगर पंचायत चुनाव की स्थिति से अवगत कराया. मंत्री राजपालिवार नगर पंचायत के बासुकिनाथ, अंबा एवं जरमुंडी में मतदाताओं से मिले.

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में कार्य करने की अपील की. मिशन 2019 की तैयारी में निकाय चुनाव बुनियाद बनाने का काम करेगी. इसलिए उन्होंने पार्टी के हित में कार्य करने की बात कही.

पूर्व सांसद श्री प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत के लिए टीम भावना से कार्य करने की नसीहत दी. मौके पर देवघर के पूर्व उपमेयर संजयानंद झा, चुनाव प्रभारी माधव महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा देवी, जयकिशोर साह, विश्वंभर राव, गौरवकांत प्रसाद, श्यामाकांत पत्रलेख, संजीव झा, बबलू झा, रविकांत मिश्रा, स्वरूप सिन्हा, रणजीत पांडेय, सुभाष राव, संदीप पांडेय, सदाशिव पंडा, गोपाल गण, श्याम दास, जगदीश यादव, दामोदर पंडा, नरेश पंडा, अमरनाथ पंडा, पलटू मिश्रा, रमेश मिश्रा, मिठू राव, सोमू, केलू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >