हादसे में पानवती पुजहर व सुमित्रा पुजहर का घर क्षतिग्रस्त
रानीश्वर : मसानजोर के समीप हादसे में ट्रक चालक व एक बच्चे की जान गयी. उस हादसे में दोनों ही मृतकों के भाई घायल भी हो गये. दरअसल, धाजापाड़ा के पास डैम के पानी से स्नान कर बच्चे अपने घर जा रहे थे़ उसी समय बालू लदे ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर दो घरों को तोड़ते हुए पलट गया़ इस हादसे में एक बच्चा पंकज मलबे नीचे दब गया़ उसका भाई योगेंद्र पुजहर घायल हो गया़ पंकज के पिता लखु पुजहर ने बताया कि दुर्घटना के बाद पंकज लापता हो गया था़ .
मलबा हटाने के बाद उसे मृत अवस्था में पाया गया़ आज दोपहर का खाना भी नसीब नहीं हुआ़ स्नान करने के बाद घर पहुंच कर दोनों बच्चे खाना खाते़ इसके लिए घर वाले इंतजार भी कर रहे थे, पर उन्हें नहीं पता था कि सड़क से उतर कर ट्रक यमराज के बन कर आयेगा. उनके ही कलेजे के टुकड़े को उनसे छीन लेगा. इस हादसे में पानवती पुजहर व सुमित्रा पुजहर का घर क्षतिग्रस्त हो गया है़
चार घंटे बाद टूटा सड़क जाम
सड़क हादसा दिन के 1:30 बजे के करीब हुआ. इसके बाद से लोगों ने सड़क जाम कर दिया था़ करीब 5:30 सड़क जाम हटा. दुमका के बीडीओ दिलीप महतो के द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल दस हजार रुपये मुआवजा देने तथा प्रक्रिया के तहत सारी सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिये जाने के बाद सड़क जाम हटा़
