सरैयाहाट व काठीकुंड में झाविमो ने दिया धरना

गरीबों को उजाड़ने व कॉरपोरेट घराने को बसाने में लगे हैं रघुवर : प्रदीप राज्यपाल के नाम 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा सरैयाहाट/ काठीकुंड : झारखंड विकास मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है और प्रखंडवार धरना प्रदर्शन का सिलसिला शुरू कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता […]

गरीबों को उजाड़ने व कॉरपोरेट घराने को बसाने में लगे हैं रघुवर : प्रदीप

राज्यपाल के नाम 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
सरैयाहाट/ काठीकुंड : झारखंड विकास मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है और प्रखंडवार धरना प्रदर्शन का सिलसिला शुरू कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को गोलबंद करने की रणनीति शुरू कर दी है. सोमवार को सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य में रघुवर सरकार गरीबों को नहीं बल्कि कॉरपोरेट घरानों को बसाना चाहती है. आज गांवों के बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल चाहिए. पर सरकार स्कूल बंद करने पर तूली हुई है. ताकि यहां के गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाये. श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में आइटीआइ तो खोल दिया गया,
पर वहां शिक्षा देने के लिए शिक्षक की बहाली नहीं की गयी है. ऐसे में बच्चों के कौशल विकास के बारे में बात करना बेईमानी है. कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होता है. अगर शिक्षा से वंचित रखा जायेगा तो समाज आगे कैसे बढ़ेगा. कहा कि सरकार को जो कार्य खुद से करनी चाहिए उस काम के लिए आज धरना देना पड़ता है. कहा कि प्रदेश में 80 प्रतिशत चापाकल खराब पड़ा हुआ है, पर सरकार मौन बैठी हुई है. इस मौके पर केंद्रीय कार्य समिति सदस्य विजय तिवारी, पुरुषोत्तम सिंह तथा मतीन अंसारी ने भी सभा को संबोधित किया. धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्री मांग-पत्र राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौपा.
धरना को केंद्रीय कार्य समिति सदस्य विजय तिवारी, पुरुषोत्तम सिंह, मतीन अंसारी ने भी संबोधित किया. ज्ञापन में वगैर आम सभा की स्वीकृती के बिना कारपोरेट कंपनी को खास एव गोचर जमीन नहीं देने, वर्षो से खेती कर रहे किसानों को नहीं उजाड़ने, राशन कार्ड में व्याप्त अनियमितताओं को दूर कराने, लंबित वृद्धा-विधवा पेंशन को चालू कराने, बंद पड़े चापाकल को अविलंब ठीक कराने, वर्षों से बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को अविलंब चालू कराने, हंसडीहा में डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज को चालू कराने की मांग शामिल थी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, पुरुषोत्तम सिंह, मतीन अंसारी, बिनोद यादव, सुबोध यादव, दीपक कुमार, परमानंद शर्मा, नरेश यादव, प्रभु शर्मा, संजय यादव , श्रीपति यादव सहित काफी संख्या में जेवीएम कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
वहीं काठीकुंड में सात सूत्री मांगों को लेकर दिये गये धरना कार्यक्रम में बिजली दर में अप्रत्याशित वृद्धि को वापस लेने,रेवेन्यू प्रोटेक्शन एक्ट को वापस लेने, काठीकुंड प्रखंड में पेयजल पाइपलाइन के कार्य में घोर अनियमितता से उत्पन्न पेयजल संकट का समाधान करने, विद्यालय विलय का निर्णय वापस लेने, छात्रवृत्ति कटौती बंद करने, भूमि अधिग्रहण कानून में छेड़छाड़ न करने,मनरेगा मजदूरी को बढ़ाने की मांग उठायी गयी. कार्यक्रम में केंद्रीय प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष मो सलाम अंसारी,राजेश मुर्मू, कादिर अंसारी,सोहागिनी मुर्मू आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >