ग्रामीण अपने गांव के विकास की कार्ययोजना खुद तैयार करें

नीति आयोग के निर्धारित इंडीकेटर्स को लेकर हो जिले की स्थिति में तेजी से सुधार : सीएम दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को दुमका पहुंच कर राजभवन में नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडीकेटर्स पर जिले की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निर्धारित इंडिकेटर्स को लेकर जिले की […]

नीति आयोग के निर्धारित इंडीकेटर्स को लेकर हो जिले की स्थिति में तेजी से सुधार : सीएम

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को दुमका पहुंच कर राजभवन में नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडीकेटर्स पर जिले की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निर्धारित इंडिकेटर्स को लेकर जिले की स्थिति में तेजी से सुधार लाने की कोशिश हो. कहा कि गांवों में आदिवासी विकास समिति या ग्राम विकास समिति बनायी जाये और गांव के विकास की रूपरेखा उनके द्वारा तय करायी जाये. अपना गांव-अपना काम द्वारा गांव के ही लोगों द्वारा गांव के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाये.
कहा कि ग्रामीण खुद अपने गांव के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे, तो बिचौलियों की भूमिका भी समाप्त होगी. सीएम ने किसानों को बहुफसलीय कृषि के लिए प्रेरित करने, परती भूमि पर सोलर फार्मिंग कराने तथा एलोवेरा की भी खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया. रेडी टू इट के लिए मशीन लगा कर सखी मंडल के माध्यम से हर गांव तक आंगनबाड़ी केन्द्र में सामग्री पहुंचायी जाये. उन्होंने पॉल्ट्री फेडरेशन की स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि इससे जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं. सीएम ने डीसी मुकेश कुमार को निर्देश दिया कि
डिस्ट्रिक्ट को-अर्डिनेटर और ब्लॉक को-आर्डिनेटर की बैठक करें तथा उन्हें विकास कार्यो से जोड़ने का कार्य करें. 14वें वित्त आयोग की राशि से गांव का विकास करायें. 14वें वित्त आयोग का पैसा गांव के विकास के लिए ही दिया गया है.
अधिकारी समर्पण के भाव से करें कार्य : उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन सहयोग से ही योजना को शक्ति मिलती है. अधिकारी समर्पण के भाव से कार्य करें. निरंतर और ईमानदार प्रयास से ही समस्याओं को दूर किया जा सकता है. समाज, जिला प्रशासन तथा शासन सभी अपने-अपने स्तर से कार्य करेंगे, तभी राज्य का समग्र विकास संभव है. कहा: सरकार का लक्ष्य गरीबी और बेरोजगारी को खत्म करना है. गरीबी ही असामाजिक तत्वों को जन्म देती है. युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनका आर्थिक विकास कर बेहतर समाज के निर्माण को उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता बतायी.
शिक्षकों की है कमी, शिक्षित युवाओं को दें पढ़ाने का कार्य : सीएम ने कहा कि संताल परगना में समस्याएं बहुत हैं, लेकिन उन्हें जादू की छड़ी से दूर नहीं किया जा सकता. अशिक्षा, अज्ञानता के कारण ही संताल परगना पिछड़ा है. शिक्षकों के अभाव में शिक्षण कार्य बाधित ना हो. इसके लिए शिक्षित युवाओं को पढ़ाने का कार्य दिया जा सकता है.
इससे जीरो ड्रापआउट के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा. साथ ही साथ गांव के युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा. कहा कि स्कूल के शिक्षक भी बच्चों को कम से कम एक घंटा इस विषय के बारे में बतायें, ताकि आने वाले समय में कुपोषण समाप्त हो और एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो. बैठक में कल्याण मंत्री लोइस मरांडी, डीसी मुकेश कुमार, एसपी किशोर कौशल, डीडीसी शशि रंजन, डीएफओ डाॅ अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु आइएएस विशाल सागर आदि मौजूद थे.
दुमका में मुख्यमंत्री ने की विरोध की खाई को पाटने की कोशिश
निकाय चुनाव 2018 को लेकर सीएम रघुवर दास ने दुमका स्थित श्री अग्रसेन भवन के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में सीएम ने भाजपा के अंदर प्रत्याशी को लेकर जो अंतर्विरोध चल रहा है, उस खाई को पाटने की कोशिश की. सीएम ने कहा कि पार्टी से बड़ा व्यक्ति नहीं होता. पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया है. सभी पार्टी को जिताने में लग जाएं. कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. सीएम ने कहा कि भाजपा झारखंड में विकास के मुद्दे पर निकाय चुनाव लड़ रही है. हम विकास की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कहता कि दुमका में रामराज आ गया है, लेकिन विकास हुआ है या नहीं. आप लोग देख रहे होंगे.
प्रत्याशी नहीं, पार्टी की जीत के लिए लग जाएं : सीएम ने कहा कि विरोधी जो भी खड़े हैं उन दलों या निर्दलीयों के पास कोई विज़न नहीं है. विपक्षी जिसके समर्थन से विरोधी चुनाव मैदान में हैं, वे दल भ्रष्टाचार में डूबे हैं. इसलिए कार्यकर्ता व्यक्ति के लिए नहीं पार्टी के लिए काम करें. बैठक में कल्याण मंत्री लोइस मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, संताल परगना संगठन प्रभारी प्रदीप वर्मा, सह संगठन प्रभारी रमेश हंसदा, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर सहित कई नेता और दुमका के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमिता रक्षित,
उपाध्यक्ष पद के गरीब दास, बासुकिनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पूनम देवी व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार शैलेश राव मौजूद थे. इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रकट किया, लेकिन सीएम ने टिप्स देकर कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के बीच की खाई को पाटने की कोशिश की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >