जमीन विवाद में गाली-गलौज, मामला दर्ज

दुमका कोर्ट : दुमका मुफस्सिल थाना के महुआडंगाल के राम स्वरूप पासवान ने जमीन विवाद में हुई मारपीट में एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है. उनके मुताबिक उन्होंने 30 मार्च 1988 में मौजा महुआडंगाल के जमाबंदी नंबर 4 के दाग नंबर 134 की जमीन रविंद्र मिश्रा से ली थी. पर चंद्रशेखर झा व […]

दुमका कोर्ट : दुमका मुफस्सिल थाना के महुआडंगाल के राम स्वरूप पासवान ने जमीन विवाद में हुई मारपीट में एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है. उनके मुताबिक उन्होंने 30 मार्च 1988 में मौजा महुआडंगाल के जमाबंदी नंबर 4 के दाग नंबर 134 की जमीन रविंद्र मिश्रा से ली थी. पर चंद्रशेखर झा व उनकी पत्नी कांति देवी तथा उनके पुत्र बराबर गाली-गलौज व जाति सूचक गाली देते थे. शिकायत पर पुलिस ने धारा 447, 504, 386, 34 व अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट 3, 4, 5 व 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >