गिरफ्तार हत्यारोपित ने बनायी घिनौनी कहानी
सरैयाहाट (दुमका) : जिले में पांच माह पूर्व एक युवती की हुई हत्या मामले में जो खुलासे हुए हैं. वह बेहद ही चौंकानेवाले हैं. युवती की हत्या के मामले में बिहार के बांका जिले के बंधुवाकुरा थाना के कोलिजोर गांव से जिस शादीशुदा शख्स को गिरफ्तार किया गया है. उसने पुलिस को बेहद घिनौनी कहानी बतायी है. उसके मुताबिक युवती एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित थी. वह उसके संपर्क में आया, तो वह भी इस बीमारी से प्रभावित हो गया था. जांच व इलाज के दौरान उसे इस बीमारी के बारे में जानकारी हुई. तब वह उस युवती से दूर होने लगा था.
शादी का बनाया दबाव…
इस दौरान वह उस पर लगातार शादी करने का दबाव बनाने लगी थी. ऐसे में गुस्से में आकर उसने युवती की हत्या कर दी थी.
नर्सिंग की छात्रा थी युवती, पड़पहरा जंगल में मिली थी लाश : 28 अक्तूबर 2017 को पड़पहरा गांव के जंगल से 22 वर्षीय युवती का शव मिला था. घटना के तीसरे दिन 30 अक्तूबर 2017 को सरैयाहाट थाना में मृतका के परिजनों ने फोटो से उसकी पहचान हंसडीहा थाना के महेशपुर गांव के महेंद्र बास्की की पुत्री सुसान्ना बास्की के रूप में हुई थी.
वह नर्सिंग की ट्रेनिंग करने घर से रांची के लिए निकली थी. उनके परिजन ट्रेन पकड़ने के लिए दुमका जानेवाली बस में बिठा दिये थे. पर गिरफ्तार आरोपित सुनिराम टुडू उसे अपने झांसे में लेकर बस से उतरवा दिया था. उसे फोन से देवघर की ओर चलने की बात कही. बात करके वापस हंसडीहा बुला लिया. फिर एक ऑटो में सवार होकर सरैयाहाट बस पड़ाव में उतर गये. देर शाम दोनों पैदल ही निकल गये. पड़पहरा गांव के निकट सुनसान जंगल के पास दुपट्टा से मुंह ढंक कर एक लम्बा स्क्रू से गोद-गोद कर उसकी हत्या कर दी. फिर वहां से फरार हो गया. सरैयाहाट थाना पुलिस ने इस मामले में थाना में कांड संख्या 91/ 17 दर्ज किया था. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.
शादीशुदा है आरोपित सुनिराम टुडू
मिली जानकारी के मुताबिक सुनिराम टुडू खुद शादीशुदा था. वह 30 वर्ष का है. किसी तरह उसकी पहचान सुसान्ना से हुई तो जान-पहचान काफी नजदीकी रिश्ते में बदल गयी. ऐसे में वह दोनों अक्सर मिलने-जुलने लगे थे. हत्या करने के बाद वह बौसी थाना के कोल्हुवा गांव को छोड़ इधर-उधर भागता फिर रहा था. बाद में कोलिजोर गांव में पहचान बदल कर रह रहा था. पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया है.
सरैयाहाट
पांच माह बाद खुला युवती की हत्या का राज
बिहार के बांका जिला के कोलिजोर गांव से आरोपित हुआ गिरफ्तार
युवक शादीशुदा था और नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही उक्त युवती से जबरन शादी करना चाहता था. युवती द्वारा इंकार करने पर उसने उसकी हत्या कर दी थी.
– रौशन गुड़िया, डीएसपी
