लखिबाद गांव में गुरुवार रात की है घटना
दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के लखिबाद गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों से हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात लखिबाद के परिक्षित लायक एवं गजानंद ठाकुर के घर में अज्ञात चोरों ने हजारों की जेवरात व नकद 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गया है.
परिक्षित लायक अपने घर में परिवार के साथ सोये थे. बगल के कमरे में रखे गोदरेज का ताला तोड़ कर उनके पुत्रबधू के शादी की साड़ी सोना का हार, दो अंगूठी की चोरी कर ली गयी. वही गजानंद ठाकुर के घर से 15 हजार रुपये नकद, कान की बाली के आदि की चोरी कर ली गयी. घटना की सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस छानबीन के लिए जुट गयी है.
