ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत

काम की तलाश में पैदल जा रहा था दुमका पहाड़िया टोला के समीप ट्रैक्टर ने रौंदा हादसे के बाद ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेवारी संभालता था दीपक दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसनसोल पहाड़िया टोला के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर से कुचल कर एक मजदूर की मौत […]

काम की तलाश में पैदल जा रहा था दुमका

पहाड़िया टोला के समीप ट्रैक्टर ने रौंदा
हादसे के बाद ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेवारी संभालता था दीपक
दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसनसोल पहाड़िया टोला के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर से कुचल कर एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक दीपक मंडल हवाई अड्डा के पास आसनसोल गांव का रहनेवाला था. वह अपनी विधवा मां व बहन का एकमात्र सहारा था. पिता के मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेवारी दीपक पर थी.
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक शुक्रवार को मजदूरी की तलाश में दुमका की ओर पैदल आ रहा था. इस दौरान पहाड़िया टोला के समीप विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर से धक्के से वह बुरी तरह जख्मी हो गया. ट्रैक्टर का पहिया सिर के ऊपर से पार हो जाने के कारण उसकी मौत मौके पर हो गयी. घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में ट्रेक्टर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया. चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >