बाइक व सामग्री ले भागे चोर

मसानजोर में चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम में सुपरवाइजर हैं गृहस्वामी बांका के पुनसिया स्थित धोरैया के हैं रहने वाले दुमका : नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर बाइक सहित हजारों के सामान उड़ा लिये. नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप स्थित न्यू मजिस्ट्रेट कॉलोनी में कुंदन […]

मसानजोर में चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम में सुपरवाइजर हैं गृहस्वामी

बांका के पुनसिया स्थित धोरैया के हैं रहने वाले
दुमका : नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर बाइक सहित हजारों के सामान उड़ा लिये. नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप स्थित न्यू मजिस्ट्रेट कॉलोनी में कुंदन कुमार गुप्ता के किराये के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. पीड़ित कुंदन कुमार ने बताया कि वह बिहार के बांका जिला अंतर्गत पुनसिया धोरैया के रहने वाले हैं. वह पूर्वा इंडस्ट्रीज में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं. वे दुमका के मसानजोर में चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य में सुपरवाइजर है.
श्री गुप्ता ने बताया कि 11 मार्च को वह विवाह समारोह ने शामिल होने के लिए घर गये थे. 14 मार्च की शाम पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी. गुरुवार को लौटकर घर के मुख्य द्वार व अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ पाया. अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी होंडा कंपनी की सीडी शाइन बाइक, नकद 7500 और एचपी गैस गायब है. उन्होंने बताया कि करीब 60 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है. चोरी की घटना को लेकर कुंदन कुमार ने नगर थाने में लिखित शिकायत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >