शिकारीपाड़ा : विश्व भारती विश्व विद्यालय शांतिनिकेतन टेराकोटा शैली में निर्मित मंदिरों पर डाॅक्यूमेंट्री फिल्म बना रही है. इसी को लेकर टीम शूटिंग के लिए मलूटी पहुंची. टीम लीडर निवेदिता सरकार ने बताया कि टेराकोटा मंदिरों का जीर्णोद्धार व संरक्षण तथा मलूटी के इतिहासकार गोपालदास मुखर्जी किये गये योगदान पर डाॅक्यूमेंट्री फिल्म बन रही है. इसका उद्देश्य ऐतिहासिक धरोहर के प्रति जनमानस में जागरूकता फैलाना है. साथ ही टेराकोटा शैली में निर्मित मंदिरों की कलाकृति के प्रति पर्यटकों में आकर्षण पैदा करना है. मौके पर आत्मदीप भट्टाचार्य, उत्पल नाथ, प्रद्युत सेन आदि मौजूद थे.
मलूटी के मंदिरों पर बनेगी डाॅक्यूमेंट्री फिल्म
शिकारीपाड़ा : विश्व भारती विश्व विद्यालय शांतिनिकेतन टेराकोटा शैली में निर्मित मंदिरों पर डाॅक्यूमेंट्री फिल्म बना रही है. इसी को लेकर टीम शूटिंग के लिए मलूटी पहुंची. टीम लीडर निवेदिता सरकार ने बताया कि टेराकोटा मंदिरों का जीर्णोद्धार व संरक्षण तथा मलूटी के इतिहासकार गोपालदास मुखर्जी किये गये योगदान पर डाॅक्यूमेंट्री फिल्म बन रही है. […]
