रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड के भालसुमर पंचायत के कुरुवाकिता गांव के पहाड़िया मजदूर संजय पुजहर (30 वर्षीय) की मुंबई में मौत हो गयी. मृतक की मां रीना देहरीन ने बताया कि उसका बेटा मुंबई के आरबीआर पनवेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एक वाहन में चालक के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था. दो दिन पूर्व कंपनी से बेटे की मौत का खबर मिली. मंगलवार को कंपनी के स्टाफ ने मुंबई से मजदूर का शव एंबुलेंस से रामगढ़ लाया. कंपनी के प्रतिनिधि अवधेश सिंह ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपने के साथ-साथ मुआवजे के रूप में 50 हजार रुपये भी दिये. उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा रिपोर्ट कंपनी में जमा कराने के बाद शेष मुआवजा दिया जायेगा. परिजनों का कहना है कि बिना किसी प्रकार की बीमारी के अचानक मौत होना रहस्यमय है.
रामगढ़ के पहाड़िया मजदूर की मुंबई में मौत
रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड के भालसुमर पंचायत के कुरुवाकिता गांव के पहाड़िया मजदूर संजय पुजहर (30 वर्षीय) की मुंबई में मौत हो गयी. मृतक की मां रीना देहरीन ने बताया कि उसका बेटा मुंबई के आरबीआर पनवेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एक वाहन में चालक के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था. दो दिन […]
