दो की मौत, आठ लोग घायल

बाबूपुर के पास बाइक सवार बड़े वाहन की चपेट में आये हंसडीहा में ऑटो व कार की सीधी भिड़ंत नोनीहाट : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बाबुपुर के समीप एक लाइन होटल के समीप एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से एक ने सदर अस्पताल में इलाज के क्रम […]

बाबूपुर के पास बाइक सवार बड़े वाहन की चपेट में आये

हंसडीहा में ऑटो व कार की सीधी भिड़ंत
नोनीहाट : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बाबुपुर के समीप एक लाइन होटल के समीप एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से एक ने सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान जामा प्रखंड के परगाडीह के प्रदीप राणा के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक में सवार थे और किसी वाहन के चपेट में आ गये. हंसडीहा की ओर से आ रहे उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों युवकों को उठाकर गुजर रहे एक एंबुलेंस के जरिये सदर अस्पताल भिजवाया. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घायल युवक का नाम रंजीत कुमार लोहार है, जो दोंदिया-खैरबनी का रहने वाला है.
इधर इसी मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के सुलतानाटिकर गांव के पास एक ऑटो और कार की सीधी भिड़ंत हो गयी, जिसमें आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये है. कदिया गांव की तनुजा देवी नाम की एक महिला की स्थिति अत्यंत ही चिंताजनक बतायी जा रही है. उसका दोनों पैर बुरी तरह कुचल गया है. उसे नाजुक स्थिति में रेफर कर दिया गया है. इधर घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है.
घायलों में जनार्दन चौधरी सुखजोड़ा के, रूका देवी लकड़बांक की और बबीता देवी हंसडीहा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं सनोदी हेंब्रम मोरपा रामगढ़ की, सुनीता मरांडी मिर्जापुर हंसडीहा की तथा श्यामा देवी खसिया हंसडीहा की रहने वाली हैं. घायल जनार्दन चौधरी की बहन लीला देवी ने बताया ऑटो में बैठ कर उनका भाई सुखजोड़ा से हंसडीहा जा रहे थे.जनार्दन का भी दोनों पैर टूट गया है, जबकि बबीता देवी को सिर पर आंशिक चोट आयी है. रुका देवी के सिर पर 11 टांके लगे हैं. घटना में दोनों ही वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. वहीं दुमका रामगढ़ मार्ग में शंकरपुर गांव के पास एक मोटर साइकिल हादसे में रिश्ते के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमे से एक को दुमका रेफर कर दिया गया, पर रास्ते मे उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम राजेश सोरेन था.राजेश सोरेन कुशमाहा से अपने रिश्ते के भाई दिलीप मुर्मू के साथ वापस शंकरपुर लौट रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >