जामा के लगवन में युवती ने लगायी फांसी

इसी माह होनेवाली थी शादी, मटको गांव के पास पेड़ से लटका मिला शव पिता के बयान पर जामा पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस दुमका : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के लगवन गांव की एक युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. उसके शव को पुलिस ने सोमवार की शाम मटको […]

इसी माह होनेवाली थी शादी, मटको गांव के पास पेड़ से लटका मिला शव

पिता के बयान पर जामा पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस
दुमका : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के लगवन गांव की एक युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. उसके शव को पुलिस ने सोमवार की शाम मटको गांव के एक पेड़ से बरामद किया. परिजनों के पहुंचने से पहले अज्ञात लोगों ने पेड़ से शव उतारा. जिस दुपट्टे से लटक कर युवती ने जान दी. उसे लेते चले गये. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया. बताया जा रहा है कि युवती मनोरोगी थी. उसकी स्थिति इन दिनों ठीक नहीं थी.
उसकी शादी लगवन गांव में तय हुई थी. इसी माह शादी होनेवाली थी. मंजू शादी से पूर्व ही सात-आठ महीने से ससुराल में अपने होनेवाले पति के संग रह रही थी. रविवार को वह वहां से चली गयी थी. इसकी जानकारी उसके होनेवाले पति ने मंजू के घर वालों को दी थी. सोमवार की दोपहर युवती का शव पेड़ से लटके रहने की जानकारी चर्चा में आयी. तो प्रधान ने इसकी जानकारी युवती के घरवालों को दी.
गायब मिला दुपट्टा
घरवाले जब मटको गांव में उक्त स्थल पर पहुंचे, जहां मृतका ने वृक्ष पर फंदे से झूल कर आत्महत्या की थी. वहां पर शव जमीन पर पड़ा हुआ था. मृतका का दुपट्टा गायब था. जिससे उसने आत्महत्या की थी. अंधविश्वास करने वाले ओझा-गुनी में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं. पुलिस ने पिता जान बास्की के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >