दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट शुक्रवार से बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में प्रारंभ हुआ, जिसका विधिवत उद्घाटन कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ लोइस मरांडी ने किया. मौके पर वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, प्रोवीसी प्रो एसएन मुंडा, नगर परिषद की अध्यक्ष अमिता रक्षित समेत विवि के तमाम पदाधिकारी, […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट शुक्रवार से बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में प्रारंभ हुआ, जिसका विधिवत उद्घाटन कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ लोइस मरांडी ने किया. मौके पर वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, प्रोवीसी प्रो एसएन मुंडा, नगर परिषद की अध्यक्ष अमिता रक्षित समेत विवि के तमाम पदाधिकारी, शिक्षक एवं खेल संघ से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे. अपने उदघाटन संबोधन में समाज कल्याण मंत्री ने खुद के छात्र और एक शिक्षिका के रूप में अपने जीवन को याद किया और बताया कि वे एथलीट रह चुकी हैं और खेल से उनका गहरा लगाव रहा है.
वे चाहती हैं कि दुमका में अधिकाधिक खेल संसाधन विकसित हों.
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस में अपना आउटडोर स्टेडियम हो तथा शहर के अंदर अवस्थित इस बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम को और विकसित किया जा सके, इसके लिए सरकार प्रयासरत हैं. अगले वित्तीय वर्ष में इस पर अवश्य काम होगा. मंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है. अच्छे खिलाड़ी वहां नामांकन लेकर खेल के साथ-साथ शिक्षा भी प्राप्त कर सकते हैं.