विवाहिता की हत्या के प्रयास में पति व जेठ गिरफ्तार

दुमका कोर्ट : दहेज प्रताड़ना व हत्या के प्रयास मामले में पति औ जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विवाहिता ने महिला थाना में इसकी शिकायत की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बसंत्तराय गोड‍्डा निवासी पति संजय खैतान व जेठ शंकर खेतान को गिरफ्तार कर लिया है. विवाहिता निकिता ने बताया कि एक […]

दुमका कोर्ट : दहेज प्रताड़ना व हत्या के प्रयास मामले में पति औ जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विवाहिता ने महिला थाना में इसकी शिकायत की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बसंत्तराय गोड‍्डा निवासी पति संजय खैतान व जेठ शंकर खेतान को गिरफ्तार कर लिया है. विवाहिता निकिता ने बताया कि एक साल पूर्व उनका विवाह 13 अप्रैल 2016 को संजय के साथ हुआ था. संजय खैतान की यह दूसरी शादी थीं. पहली से एक लड़की 21 वर्षीय वर्षा खैतान है.

विवाह के बाद से ही बेटी ताना मारते रहती थी तथा जेठ व गोतनी भी तंग करती थी. 31 अगस्त 2017 को शाम 4.30 बजे के करीब गोतनी कुसुम खैतान ने शरीर पर किरासन तेल ढाल दिया और पति संजय ने माचिस जला दिया. जिससे दोनों हाथ के अलावा गर्दन, पेट और जांघ जल गया. महिला थाना ने भादवी 498/307/34के तहत मामला दर्ज किया. तथा कार्रवाई करते हुए पति और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >