हत्या, डकैती व रंगदारी के कई मामलों में थी तलाश
दुमका :विकास राज हेंब्रम को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. विकास पर हत्या रंगदारी, मारपीट, मार्ग लूट सहित दर्जनों कांड थाने में दर्ज है. डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से पुलिस इसको तलाश रही थी. गुप्त सूचना मिली कि विकास घर पर है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने उसके घर श्रीआमड़ा से उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के वक्त एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है.
डीएसपी ने बताया कि 2010 में वह जूली नाम की युवती की हत्या में भी शामिल रहा है.
उसने स्वीकार किया है कि उसी ने उसकी हत्या की थी. उसने जूली को जहर देकर मार डाला था. जूली उसकी प्रेमिका थी, पर उसकी हत्या वजह क्या थी, इसका उसने अब तक खुलासा नहीं किया है. जूली हत्याकांड में पूछताछ चल रही है. बताया कि रामगढ़ थाना में तड़ित चालक की चोरी, कपड़ा व्यवसायी के साथ लूटपाट,
चर्चित जूली हत्याकांड…
लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार से तीन लाख की रंगदारी, बाइक चालक के साथ मारपीट व लूटपाट, मुफस्सिल थाना में बाइक चोरी आदि मामले दर्ज है. इससे पूर्व भी विकास मारपीट के मामले में जेल जा चुका है.
जहर देकर प्रेमिका जूली की हत्या की बात कबूली
