चितरंजन से हावड़ा जाने के क्रम में युवक लापता

मिहिजाम : थाना क्षेत्र के कुशबेदिया गांव निवासी युवक के लापता होने की प्राथमिकी उक्त युवक के पिता व छोटे भाई ने मिहिजाम थाने में दर्ज कराई है. बताया जाता है कि युवक तपन बाउरी (32) पिता प्रेमानंद बाउरी जो कि कुशबेदिया निवासी हैं, वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में बेकरी का काम करता […]

मिहिजाम : थाना क्षेत्र के कुशबेदिया गांव निवासी युवक के लापता होने की प्राथमिकी उक्त युवक के पिता व छोटे भाई ने मिहिजाम थाने में दर्ज कराई है. बताया जाता है कि युवक तपन बाउरी (32) पिता प्रेमानंद बाउरी जो कि कुशबेदिया निवासी हैं, वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में बेकरी का काम करता है. वह कुछ दिनों पहले ही बेंगलुरु से अपने घर आया था. तरुण बाउरी 13 नवंबर को वापस बेंगलुरु काम करने के लिए जा रहा था. जो चितरंजन स्टेशन से ट्रेन में सफर कर हावड़ा तक पहुंचा.

उसके बाद उक्त युवक का मोबाइल बंद बताने लगा. लापता युवक के छोटे भाई सपन बाउरी ने बताया कि उसके बड़े भाई तपन बाउरी बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता है. बीते शुक्रवार को मिहिजाम थाना पहुंच कर तपन बाउरी की लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई. मिहिजाम थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने प्राथमिकी दर्ज कर आश्वासन दिया कि लापता युवक को पुलिस जल्द ही ढूंढ निकालेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >