वसूली करते पकड़ाया व्याख्याता का बेटा

दुमका कोर्ट : गुरुवार की मध्य रात्रि आंबेडकर चौक के पास ट्रकों को रोक कर वसूली करने के आरोप में नगर थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. वह पुलिस लाइन के समीप मजिस्ट्रेट काॅलोनी का रहने वाला है. उसने अपना नाम विक्की मंडल और पिता का नाम नव गोपाल मंडल बताया […]

दुमका कोर्ट : गुरुवार की मध्य रात्रि आंबेडकर चौक के पास ट्रकों को रोक कर वसूली करने के आरोप में नगर थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. वह पुलिस लाइन के समीप मजिस्ट्रेट काॅलोनी का रहने वाला है. उसने अपना नाम विक्की मंडल और पिता का नाम नव गोपाल मंडल बताया है. उसके पिता रानीश्वर में संचालित मयूराक्षी ग्रामीण इंटर कॉलेज में व्याख्याता हैं. विक्की पहले भी जेल की हवा खा चुका है. विक्की ने पुलिस को बताया कि वह रांची के कांके में यूनिसेफ में सफाई पर्यवेक्षक के रूप में काम करता है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >