शिकारीपाड़ा में युवक की हत्या कर पुल के नीचे फेंका

दुर्घटना. मोटरसाइकिल से दुमका जा रहा था बुलेट खरीदने दुर्गापुर का रहने वाला था अजय बेसरा दुमका कोर्ट : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के अजय बेसरा नाम के एक युवक की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी. शव को दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर एनएच 114 ए पर दासोरायडीह पुल […]

दुर्घटना. मोटरसाइकिल से दुमका जा रहा था बुलेट खरीदने

दुर्गापुर का रहने वाला था अजय बेसरा
दुमका कोर्ट : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के अजय बेसरा नाम के एक युवक की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी. शव को दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर एनएच 114 ए पर दासोरायडीह पुल के नीचे फेंक दिया गया. मंगलवार की सुबह पुलिस ने युवक का शव बरामद किया.
युवक सोमवार को नया बुलेट बाइक लेने दुमका अपनी अपाचे बाइक (जेएच 04 एल 2553) से निकला था. देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की. परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप दिया गया है. उनका कहना है कि अगर दुर्घटना होती तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होती और उसके कपड़े भी फटे रहते, पर ऐसा नहीं हुआ है. अजय के चाचा जेम्स बेसरा ने शिकारीपाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसके मुताबिक सोमवार तीन बजे शाम में उनका भतीजा अजय बेसरा अपने साथ मोबाइल नंबर 7004941335 एवं 9934841373 को लेकर बाइक से दुमका निकला था. मंगलवार की सुबह बरमसिया पंचायत के सरदार ने आकर सूचना दी कि अजय का शव मिला है. उनके बयान पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की दफा 302, 201 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >