दुर्भाग्य. कहीं यातायात तो कहीं करंट बना जानलेवा
दुमका : जिले में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत हो गयी. वहीं मवेशी भी मर गये. घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोड़ायाम गांव की है. जहां 11 हजार बिजली की तार की चपेट में आने से एक युवक तथा मवेशी की मौत हो गयी. मृतक रानीश्वर के करमाटांड़ का रहने वाला था. वह अपने बहन के घर मोड़ायाम में रहकर मवेशी चराना के काम करता था. मंगलवार को भी वह मवेशी लेकर चराने के गया था. इसी दौरान अचानक 11 हजार बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे वह और एक मवेशी चपेट में आ गये. जिससे उक्त युवक और मवेशी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. शिकारीपाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत
वहीं टोंगरा थाना क्षेत्र के टोंगरा-वृंदावनी पंचायत भवन के बीच जोरिया के समीप एक बाबूल के पेड़ से बाइक टकरा जाने से दो युवक की माैत हो गयी. टोंगरा थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव के 19 वर्षीय शिवधन सोरेन व दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के 26 वर्षीय युवक धीरेंद्र मुर्मू के रूप में हुई है. बताया कि धीरेंद्र हथियापाथर अपने ससुराल आया था. बाद में दोनों बाइक नंबर जेएच04सी/4092 में सवार होकर पश्चिम बंगाल के खयरासोल थाना क्षेत्र के बड़ाबांध गांव फुटबॉल मैच देखने के लिए गये थे़ वहां से रात के करीब आठ बजे वापस लौट रहे थे
. क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गये. सूचना मिलते ही टोंगरा थाना पुलिस दोनों युवक को रानीश्वर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां धीरेंद्र की मौत हो गयी. वहीं शिवधन को बेहतर इलाज के लिए सिउड़ी रेफर किया गया था. जहां उसकी भी मौत हो गयी.
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगी रही परिजनों की भीड़
जिले में विभिन्न हादसों में हुई मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हाउस के बाद परिजनों का जमावड़ा लगा रहा है. एक के बाद एक शव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचता गया तथा उनका पोस्टमॉर्टम होता रहा. हाउस के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सभी एक दूसरे को संभालने का प्रयास कर रहे थे. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर का दृश्य बड़ा ही मार्मिक था.
