पीएम आवास योजना के तहत कई पंचायतों में कराया गया सामूहिक गृह प्रवेश
दुमका : जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सोमवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस योजना के तहत कुल 536 लाभुकों को पक्का मिकान मिल गया है. जरमुंडी प्रखंड के सहारा पंचायत में डीआरडीए निदेशक, जिला परिषद सदस्य चंद्रशेखर यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया. वहीं दुमका प्रखंड के बेहराबांक पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, प्रखंड समन्वयक रवि रंजन, पंचायत सेवक, पंचायत समिति सदस्य मुखिया,
रोजगार सेवक एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थित में, मसलिया प्रखंड के रांगा पंचायत में आइएएस प्रशिक्षु विशाल सागर, पीडी आइटीडीए एसके सिन्हा, दुमका जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्ता, गौरी शंकर यादव एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में तथा शिकारीपाड़ा प्रखंड के कुशपहाड़ी पंचायत में निदेशक एनइपी, प्रखंड विकास पदाधिकारी , जिला 20 सूत्री के सदस्य, पंचायत सेवक, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, रोजगार सेवक व स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह
प्रवेश कराया.
