वाहन चालक व मालिक पर एफआइआर

जामा : अवैध तरीके बालू ले जा रहे ट्रैक्टर मालिक व चालक पर सीओ ओलक वरण ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जामा-जामताड़ा मुख्य पथ पर कोल्हुवा पुल के पास जांच के दौरान बिना नंबर वाली एक ट्रैक्टर पर बालू लदा हुआ था. सीओ ने जब ट्रैक्टर चालक से कागजात की […]

जामा : अवैध तरीके बालू ले जा रहे ट्रैक्टर मालिक व चालक पर सीओ ओलक वरण ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जामा-जामताड़ा मुख्य पथ पर कोल्हुवा पुल के पास जांच के दौरान बिना नंबर वाली एक ट्रैक्टर पर बालू लदा हुआ था. सीओ ने जब ट्रैक्टर चालक से कागजात की मांग की तो बालू से संबंधित परिवहन चालन प्रस्तुत नहीं कर पाया. इस दौरान सीओ श्री केशरी ने पुलिस बल के साथ ट्रैक्टर को जब्त कर जामा थाना को सौंपा दिया. जामा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक भुवन मंडल तथा चालक पर खनन अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >