स्कूटी का प्रलोभन दे यौन शोषण करने का आरोप

दुमका कोर्ट : काठीकुंड थाना की किशोरी ने आरोप लगाया कि एक सितंबर को उसकी मुलाकात इसी थाना क्षेत्र के आमगाछी निवासी सिकंदर शेख से हुई थी. उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखते हुए स्कूटी देने का भरोसा दिया. गाड़ी की लालच में उसके प्रलोभन में आ गयी. उसके बाद उसने कई बार उसके […]

दुमका कोर्ट : काठीकुंड थाना की किशोरी ने आरोप लगाया कि एक सितंबर को उसकी मुलाकात इसी थाना क्षेत्र के आमगाछी निवासी सिकंदर शेख से हुई थी. उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखते हुए स्कूटी देने का भरोसा दिया. गाड़ी की लालच में उसके प्रलोभन में आ गयी. उसके बाद उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.

इतना ही नहीं वह पीछा करते हुए दुधानी स्थित भाड़े के कमरे पर आने लगा. क्रम में उसने मांग में सिंदूर भी भर दिया. इस बात की जानकारी पहले से नहीं थी कि आरोपित पहले से तीन शादी कर चुका है और सभी उसके साथ रह रही है. इसका पता लगने के बाद आरोपित दूर-दूर रहने लगा. युवक ने स्कूटी देने के नाम पर उसका यौन शोषण किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी. वहीं सूचना के आधार पर पुलिस ने भी आरोपित को दुधानी से धर दबोचा.

काठीकुंड पुलिस का कहना है कि आरोपित युवक काफी शातिर है. उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर आरोप दर्ज है. मुफस्सिल थाना द्वारा जेल भेजने के बाद केस रिमांड पर लिया जायेगा. आरोपित पहले से तीन पत्नियों के साथ रह रहा है. उसके खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला भी दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >