सरैयाहाट में युवती की हत्या शव की नहीं हुई पहचान

मृतका के शरीर पर मिले नुकीले हथियार के गहरे निशान पुलिस शव को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी सरैयाहाट : थाना क्षेत्र के पड़पहरा जंगल समीप 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतका के शरीर में दो जगह नुकीले हथियार से वार के निशान मिले हैं. घटना स्थल पर […]

मृतका के शरीर पर मिले नुकीले हथियार के गहरे निशान

पुलिस शव को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी
सरैयाहाट : थाना क्षेत्र के पड़पहरा जंगल समीप 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतका के शरीर में दो जगह नुकीले हथियार से वार के निशान मिले हैं. घटना स्थल पर काफी खून मिला. जिससे लगता है कि हत्यारों ने जंगल के पास ही घटना काे अंजाम दिया है. मृतका आसमानी रंग की सलवार सूट पहनी हुई थी. दोनों हाथ में बाला था. मजबूत कद काठी की यह युवती आदिवासी समाज की बतायी जा रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी है. अभी तक शव का पहचान नहीं हो पायी है. हालांकि पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से मृतका के पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि किसी नुकीले चीज से वार कर घटना काे अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >