पति ने सप्ताह भर बाद कर दिया था न्यायालय में आत्मसमर्पण
दुमका/रामगढ़ : थाना कांड स0 73/017 के विगत दो माह से अपने पतोहू समेत तीन लोगों के हत्याकांड के आरोपित श्रीपति कुवंर तथा उसकी पत्नी प्रभा देवी को पुलिस ने बुढीझीलवा अमरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पांच सितंबर को अमरपुर पंचायत के बुढीझीलवा गांव में एक ही घर के तीन लोगों हत्या पति सुभाष कुंवर, ससुर श्रीपति कुंवर तथा सास प्रभा देवी द्वारा घरेलू विवाद को लेकर कर दी गयी थी. जिसमें नीता देवी तथा दो छोटे बच्चे की हत्या कर फरार हो गये थे.
इस मामले में मृतका के पिता जयद्रथ मांझी द्वारा दर्ज करवाया गया था. दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मनीष कुमार मिश्रा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
चलो गांव की ओर, खोलो भाजपा की पोल कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर
काठीकुंड. प्रखंड के बड़तल्ला पंचायत के घासीपुर में झामुमो की बैठक पंचायत पर्यवेक्षक रामरूप भगत की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बूथ कमेटी का गठन किया गया. साथ ही जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गयी. बैठक में चलो गांव की ओर, खोलो भाजपा की पोल कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी बल दिया गया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी, खुर्शीद अंसारी, खगेन्द्र, जोन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
