मजदूरी करने गया था मिजोरम तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

मसलिया : जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बांसकुली गांव के रंजीत गोरांई की 15 वर्षीय पुत्री पूजा गोरांई सुबह के करीब नौ बजे तालाब में नहाने गयी थी. नहाने के क्रम में पूजा तालाब में डूब […]

मसलिया : जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बांसकुली गांव के रंजीत गोरांई की 15 वर्षीय पुत्री पूजा गोरांई सुबह के करीब नौ बजे तालाब में नहाने गयी थी. नहाने के क्रम में पूजा तालाब में डूब गयी. उसके साथ एक छोटी सी बच्ची भी नहाने गयी थी. उक्त बच्ची द्वारा जब हल्ला किया गया, तब गांव के लोग उस तालाब में कूदे और उसे निकाला. हालांकि तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी. पूजा अगले साल मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >