बासुकिनाथ : 120 परिवार को मिला आशियाना

बासुकिनाथ : नप में सोमवार को सफलता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पंचायत बासुकिनाथ के विभिन्न वार्डों में सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर 120 आवासों में लाभुकों को पूर्ण गृह प्रवेश मिला. खुले में शौच मुक्त नप बासुकिनाथ की घोषणा की गयी. नप के अध्यक्ष मंटू […]

बासुकिनाथ : नप में सोमवार को सफलता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पंचायत बासुकिनाथ के विभिन्न वार्डों में सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर 120 आवासों में लाभुकों को पूर्ण गृह प्रवेश मिला. खुले में शौच मुक्त नप बासुकिनाथ की घोषणा की गयी. नप के अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा, कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव, नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, अजमल हुसैन अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर लाभुकों को गृह प्रवेश दिलाया. नप अध्यक्ष ने लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया. शौचालय का उपयोग करने की बात कही. कहा साफ-सफाई अपना कर कई तरह की बीमारी से बचा जा सकता है. गांधी जी के सपनों को साकार करते हुए नप में खुले में शौच मुक्त सफलता दिवस मनाया गया. मौके पर वार्ड पार्षद श्वेता मिश्रा, रमेश मिश्रा, पांचु दास, पीएमसी एवं पीआइयू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >