दिल का दौरा पड़ने से हवलदार की मौत

मृतक 58 वर्षीय जय भगवान सिंह पटना के रनिया तालाब के थे निवासी व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट में रहते थे तैनात, पुलिस लाइन में दी गयी सलामी दुमका : उपराजधानी दुमका के व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा में तैनात हवलदार जय भगवान सिंह की बुधवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो […]

मृतक 58 वर्षीय जय भगवान सिंह पटना के रनिया तालाब के थे निवासी

व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट में रहते थे तैनात, पुलिस लाइन में दी गयी सलामी
दुमका : उपराजधानी दुमका के व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा में तैनात हवलदार जय भगवान सिंह की बुधवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्हें ग्रांट इस्टेट- लाल पोखरा स्थित भाड़े के आवास में दौरा पड़ा. वह अकेले रहते थे. पुलिस लाइन में गुरुवार को उन्हें अंतिम सलामी दी गयी. मृतक पटना के निसरपुरा,थाना रनिया तालाब के रहने वाले थे. स्व सिंह लंबे समय से न्यायालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षा पर ही तैनात रहा करते थे. स्व सिंह अपने व्यवहार के लिए खासे जाने जाते थे. कोर्ट परिसर में ऐसा कोई नहीं होगा जो उनके व्यवहार की तारीफ नहीं करता था. हर किसी से मुस्कुरा कर मिलना उनकी आदत सी थी.
बुधवार को अवकाश की वजह से वह घर में ही थे. उसके बाद शाम को वह होटल से खाना लाये. रात करीब नौ बजे मकान मालिक ने उनके कमरे का दरवाजा खुला देखा तो बंद करने के लिए आवाज लगायी. आवाज देने के बाद भी नहीं उठे तो मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो वह मृत पड़े थे. सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को सलामी देने के लिए पुलिस लाइन लाया गया. जहां सभी जवान व पदाधिकारियों ने सलामी दी. मौके पर परिवार के लोग भी मौजूद थे. पुलिस की माने तो दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >