दो हत्यारोपित गिरफ्तार, जेल

हंसडीहा : हंसडीहा थाना अंतर्गत विशनपुर के खरबारी टोला में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने कार्रवाई करते हुए खरबारी टोला के मंगरू राय को पहले गिरफ्तार किया़ उससे पुलिस ने कड़ी पूछताछ की. इस दौरान […]

हंसडीहा : हंसडीहा थाना अंतर्गत विशनपुर के खरबारी टोला में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने कार्रवाई करते हुए खरबारी टोला के मंगरू राय को पहले गिरफ्तार किया़ उससे पुलिस ने कड़ी पूछताछ की. इस दौरान उसने हत्या की बात स्वीकारी. उसने अपने दूसरे साथी जयशंकर सिरहा रामगढ़ थाना क्षेत्र के डूमरजोर के बारे में बताया. जहां थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने जय शंकर सिरहा के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. दोनों ने कुलदीप की हत्या की बात स्वीकारा है. साथ ही साथ घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >