उर्स-ए-मोहब्बत व जश्न-ए-दस्तार हुफ्फाज में उमड़ी जायरीनों की भीड़

बिहपुर : सोमवार को प्रखंड के खानका-ए-मोहब्बतिया, बिहपुर में हर साल की तरह इस बार भी सूफी संत हुजूर सैयदना शाह मोहब्बत शाह फरीदी रहमतुल्ला अलैय व हुजूर सैयदना शाह अलैहदाद खां फरीदी रहमतुल्ला अलैह का सलाना दो दिवसीय उर्स-ए-मोहब्बत व जश्न-ए-दस्तार हुफ्फाज शुरू हुआ. खानका के गद्दीनशीं अली कोनैन खां फरीदी व नायब गद्दीनशीं […]

बिहपुर : सोमवार को प्रखंड के खानका-ए-मोहब्बतिया, बिहपुर में हर साल की तरह इस बार भी सूफी संत हुजूर सैयदना शाह मोहब्बत शाह फरीदी रहमतुल्ला अलैय व हुजूर सैयदना शाह अलैहदाद खां फरीदी रहमतुल्ला अलैह का सलाना दो दिवसीय उर्स-ए-मोहब्बत व जश्न-ए-दस्तार हुफ्फाज शुरू हुआ. खानका के गद्दीनशीं अली कोनैन खां फरीदी व नायब गद्दीनशीं मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की अगुवाई में सोमवार को मगरीब की नमाज के बाद खानका प्रांगण में खानकाही झंडा फहराया गया.

खानका स्थित मजारशरीफ पर चादरपोशी, गुलपोशी,नियाज फातिहा व मधेपुरा चंदा के अब्दुल रहमान, हसन ईमाम, हैदर व पूर्णिया के मो नफील की दस्तारबंदी, हाफिज-ए-कुरान की गयी. आमलोगों के बीच लंगर तकशीम किया गया. सोमवार की रात ही शानदार जलसा हुआ, जिसमें देश के कई राज्यों के मशहूर उलेमा-ए-कराम व शायर-ए-इस्लाम पहुंचे हैं. श्री फरीदी ने बताया कि जलसा 19 की सुबह पैगम्बर मोहम्मद मुस्तफा सलल्लाहो अलैह वसल्लम के पवित्र मुए मुबारक की जियारत आमलोगों को जियारत करायी जायेगी. मौके पर महफिले शमां, कब्बाली, नियाजफातिहा व कुलशरीफ के बाद आमलोगों के बीच लंगर तकशीम किया जायेगा. उर्स-ए-पाक में भागलपुर समेत राज्य के अन्य कई जिलों से बड़ी संख्या में जायरीन व मुरीदीन यहां पहुंचे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >