दुमका : आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने उन बारह आरोपितों को शनिवार से कोर्ट से रिमांड पर लिया, जिन्हें शुक्रवार को जेल भेजा जा सका था. शेष चार कल औपचारिकताएं पूरी न हो पाने की वजह से जेल नहीं भेजे जा सके थे. रिमांड पर लिए गये 12 एवं मुफस्सिल थाना के हाजत में बंद कर रखे गये चार आरोपितों को लेकर पुलिस दोबारा सदर अस्पताल पहुंची तथा सभी की पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदर अस्पताल लाया गया.
रिमांड पर लेकर आरोपितों की दोबारा करायी मेडिकल जांच
दुमका : आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने उन बारह आरोपितों को शनिवार से कोर्ट से रिमांड पर लिया, जिन्हें शुक्रवार को जेल भेजा जा सका था. शेष चार कल औपचारिकताएं पूरी न हो पाने की वजह से जेल नहीं भेजे जा सके थे. रिमांड पर लिए गये 12 एवं मुफस्सिल थाना […]

चार डाॅक्टरों की बनायी थी मेडिकल टीम
गैंगरेप के आरोपितों के दुबारा मेडिकल जांच के लिए सिविल सर्जन डॉ योगेंद्र महतो के निर्देश पर जिस चार सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया था, उसमें डॉ ओम प्रकाश, डॉ देवाशिष रक्षित, डॉ आरके सिंह एवं डॉ एएम सोरेन शामिल थे. इस मेडिकल टीम के समक्ष आरोपितों को दोपहर बाद लाया गया और जांच करायी गयी.
बाेले अस्पताल उपाधीक्षक
गैंगरेप के आरोपितों का दुबारा मेडिकल जांच की जा रही है. शुक्रवार को इनके फिटनेस से संबंधित जांच की गयी थी. आज शनिवार को आरोपितों के उम्र, शरीर में किसी तरह के जख्म, उनके सेक्स करने की क्षमता तथा घटना के साक्ष्य के लिहाज से आरोपितों के प्राइवेट पार्ट की जांच की गयी.
– डॉ दिलीप केशरी, अस्पताल उपाधीक्षक