दोस्तों को फोन कर बुलाया बारी-बारी से किया दुष्कर्म

दुमका : लड़की के ब्यॉय फ्रेंड ने संबंध में मीडिया को जो बयान दिया है, वह दिल दहलानेवाला है. उसने कहा कि पांच-छह लड़कों ने उन दोनों को पहले घेर लिया और मोबाइल मांगने लगे, मोबाइल नहीं देने पर उनलोगों ने पैसे की मांग की. वे सभी साढ़े पांच हजार रुपये मांग कर रहे थे. […]

दुमका : लड़की के ब्यॉय फ्रेंड ने संबंध में मीडिया को जो बयान दिया है, वह दिल दहलानेवाला है. उसने कहा कि पांच-छह लड़कों ने उन दोनों को पहले घेर लिया और मोबाइल मांगने लगे, मोबाइल नहीं देने पर उनलोगों ने पैसे की मांग की. वे सभी साढ़े पांच हजार रुपये मांग कर रहे थे. बाद में उन्होंने हाथापाई कर उसका मोबाइल छीन लिया और फोन कर 10-15 के करीब और लड़कों को बुलाया. उसके बाद उसकी गर्दन पर चाकू रख कर लड़की को ले गये और उसके साथ सबों ने बारी-बारी से रेप किया.

उसके बाद सबूत मिटाने के लिए बगल में बने सरकारी डोभा में उसे रात में नहलाया और फिर बिना कपड़े के उसके पास लाकर छोड़ दिया. इसके बाद उसने उसे अपना कपड़ा खोल कर पहनाया. लड़के ने बताया कि उसके बाद वे लोग रात में साढ़े ग्यारह बजे के करीब थाना गये और मामले की शिकायत की. फिर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया.

टू व्हीलर से गये थे दोनों घूमने
जानकारी के मुताबिक दोनों देर शाम घूमने के लिए रिंग रोड में दिग्घी के पास गये हुए थे. वे दोनों मुख्य सड़क से 100 मीटर अंदर थे. उन दोनों को देख उन लड़कों की हैवानियत जाग गयी और बर्बरता से बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
आसपास इलाके के सभी आरोपित
जानकारी के मुताबिक इस वारदात में जिन लोगों के नाम आये हैं, वे सभी घटनास्थल के चंद किलोमीटर के दायरे में ही रहने वाले हैं. इसमें ज्यादातर 18 से 25 साल के ही हैं. एसपी मयूर पटेल ने भी बताया कि संलिप्त लड़कों में से कुछ छात्र भी हैं और किसी फुटबाॅल टीम के सदस्य भी. अधिकांश मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >