दुमका केंद्रीय विद्यालय से संताल के बच्चों को होगा लाभ : मंत्री
दुमका : उपराजधानी दुमका में जल्द ही विजयपुर के पास मॉडल कॉलेज का निर्माण होगा, जबकि मसलिया में नवोदय विद्यालय तथा आइटीआइ के अलावा नेतरहाट की तर्ज पर आवासीय विद्यालय की स्थापना होगी. समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने यह घोषणा दुमका में केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन समारोह में की. उन्होंने कहा कि दुमका […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
दुमका : उपराजधानी दुमका में जल्द ही विजयपुर के पास मॉडल कॉलेज का निर्माण होगा, जबकि मसलिया में नवोदय विद्यालय तथा आइटीआइ के अलावा नेतरहाट की तर्ज पर आवासीय विद्यालय की स्थापना होगी. समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने यह घोषणा दुमका में केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन समारोह में की.
उन्होंने कहा कि दुमका में ही नहीं पूरे राज्य में शैक्षणिक परिदृश्य बदल रहा है. अगले साल इस जिले में मेडिकल कालेज भी शुरु हो जायेगा. उन्होंने कहा कि अब तक योजनाबद्ध तरीके से राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषय पर काम नहीं हुआ था. जबकि यहां से चुने गये कई विधायक-सांसद मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री तक बने.
20 हजार शिक्षक नियुक्ति जल्द : उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में सरकारी 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करने वाली है. उन्होंने कहा कि अब बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए चिंतित नहीं रहना होगा. बड़े शहरों की तरह यहां भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल होगी.
इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय विद्यालय दुमका के प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि अभी पांचवी तक की पढ़ाई इस स्कूल में होगी. उसके बाद हर साल कक्षायें आगे बढ़ती जायेंगी. श्री कुमार ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कल्याण विभाग के श्रीअमड़ा में बने भवन का उपयोग हो रहा है. धाधकिया में विशाल कैंपस इस विद्यालय का तैयार होगा. उन्होंने बताया कि आवेदन करने वालों की सूची भी प्रकाशित कर दी जायेगी. लगभग सभी आवेदकों का इसमें चयन किया गया है. 150 छात्रों की सूची जारी होने की संभावना है. समारोह में बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, समाजेसवी एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे.