दुमका में शहरी जलापूर्ति ठप

दुमका : उपराजधानी दुमका में शनिवार से शहर एवं आसपास के इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. शुक्रवार की शाम तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात में बास्कीचक स्थित जलापूर्ति योजना के लिए बनाये गये पावर सब स्टेशन में 33 केवीए लाइन में लगा 1000 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर जल गया. […]

दुमका : उपराजधानी दुमका में शनिवार से शहर एवं आसपास के इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. शुक्रवार की शाम तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात में बास्कीचक स्थित जलापूर्ति योजना के लिए बनाये गये पावर सब स्टेशन में 33 केवीए लाइन में लगा 1000 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर जल गया. दरअसल बास्कीचक में शहरी जलापूर्ति योजना के लिए 33 केवीए लाइन से पावर सब स्टेशन को जोड़ा गया है, जहां 1000 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाये गये हैं.

एक ट्रांसफॉर्मर स्टैंड बाय मोड पर रहता है, लेकिन दिक्कत यह है कि अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर रहने के बाद भी वह आकस्मिक स्थिति में चालू होने लायक नहीं है. उसे चार्ज करने की जरूरत है और उसकी चार्जिंग मशीन दुमका में उपलब्ध नहीं है. इसे धनबाद से मंगायेे जाने की तैयारी हो रही है. कल शाम या रात तक चार्जिंग मशीन पहुंच जाती है, तो उसे आठ-दस घंटे चार्ज करने में वक्त लग सकता है. ऐसे में बास्कीचक में जलाशय से पानी का उठाव ही मंगलवार को होने की उम्मीद है.

सात हजार से अधिक हैं सिर्फ शहरी क्षेत्र में कनेक्शन
पीएचइडी मैकेनिकल व सिविल को दी गयी सूचना
बास्कीचक पावर सब स्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर के जल जाने से शहरी जलापूर्ति के बाधित होने की सूचना उक्त योजना की मेंटेनेंस करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के यांत्रिक व असैनिक दोनों ही कार्यालयों को उपलब्ध करा दी गयी है.
मंगलवार से पानी देने की होगी कोशिश
उक्त जलापूर्ति योजना का मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी मेसर्स शिल्पी कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि विमलेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम से खराब ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त होने तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. कम से कम इसमें दो दिन का वक्त लगेगा. मंगलवार से पानी देने की कोशिश होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >