डायन हत्या मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

दलाही : डायन बता कर 60 वर्षीय वृद्धा की हत्या मामले में मसलिया थाना पुलिस ने दो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. सोमलाल मुर्मू के बयान पर मसलिया थाना कांड संख्या 27/17 धारा 302,34,3/4 के तहत अभियुक्त बहादी मुर्मू एवं कमिशल किस्कू को आरोपित बनाया है. ज्ञात हो कि शुक्रवार की दोपहर पीपरा […]

दलाही : डायन बता कर 60 वर्षीय वृद्धा की हत्या मामले में मसलिया थाना पुलिस ने दो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. सोमलाल मुर्मू के बयान पर मसलिया थाना कांड संख्या 27/17 धारा 302,34,3/4 के तहत अभियुक्त बहादी मुर्मू एवं कमिशल किस्कू को आरोपित बनाया है. ज्ञात हो कि शुक्रवार की दोपहर पीपरा गांव की सिमती हेंब्रम को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद शनिवार को डीएसपी अशोक कुमार सिंह खुद पीपरा गांव मामले की पड़ताल करने पहुंचे. हालांकि आरोपित पहले ही घर में ताला लगाकर फरार हो गये हैं. पुलिस गिरफ्तारी में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >